
दमोह। करणी सेना परिवार टीम जीवन सिंह शेरपुर ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में निष्पक्ष जांच कर झूठे आरोपों से निर्दोष व्यक्तियों को बचाने की मांग की गई है.
करणी सेना अध्यक्ष नितिन सिंह, आकाश, अमर, सूरज सिंह ने बताया कि दिब्बू राजपूत द्वारा स्वयं को चोट पहुंचाकर अन्य व्यक्तियों पर झूठे आरोप लगाने व उन्हें अपराधिक प्रकरण में फंसाने का प्रयास किए जाने की आशंका है.
उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पूर्व में चोरी सहित अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं तथा वह आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है। वर्तमान में तथ्यों की निष्पक्ष जांच किए बिना किसी निर्दोष व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई किया जाना न्यायोचित नहीं होगा। करणी सेना ने प्रकरण की गहन जांच कर वास्तविक परिस्थितियों, उपलब्ध साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों व अन्य प्रमाणों के आधार पर सत्यता स्थापित करने की मांग की है।
