रादुविवि में कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन प्रकरणों का सत्यापन, सभी कर्मियों को समान रूप से श्रमसाध्य भत्ते का भुगतान, समयमान अंतर राशि का भुगतान जैसे एक दर्जन से अधिक मांगों के निराकरण ना होने से नाराज कर्मचारियों ने दिनभर कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया। जिससे मुख्य प्रशासनिक भवन के अधिकांश विभाग के ताले तक नहीं खुले।

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह पटैल और महासचिव राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल ने कहा कि सेवानिवृत्त और कार्यरत् दोनों वर्ग के कर्मचारियों में ऑडिट और विश्वविद्यालय प्रशासन की हठधर्मिता को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। जब तक सेवानिवृत्त कर्मियों के पेंशन प्रकरणों के सत्यापन सहित अन्य सभी जायज समस्याओं का निराकरण नहीं हो जाता, कर्मचारी संघ द्वारा कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।

कर्मचारियों के साथ विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त वृद्ध पेंशनर्स भी उत्साह के साथ आंदोलन में शामिल हुए। अध्यक्ष शिवशंकर पाण्डेय ने कहा कि शासन के सुस्पष्ट दिशा-निर्देश होने के बाद भी पेंशन प्रकरणों को लंबित रखकर ऑडिट द्वारा मनमानी की जा रही है। इस अवसर पर संघ के प्रेम प्रकाश पुरोहित, वीरेंद्र कुमार तिवारी, बंशबहोर पटैल, अंकित श्रीवास, सनी यादव, प्रभात श्रीवास्तव, के पी नापित, बी एम दुबे, महमूद अहमद अंसारी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों और पेंशनर्स की उपस्थिति रही।

Next Post

एफआईआर के विरोध में अधिकारियों ने शुरू की हड़ताल

Tue Sep 9 , 2025
जबलपुर: हाल ही में खाद्यान्न वितरण में हुई हेराफेरी हो लेकर जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी समेत 11 राशन दुकान के विक्रेताओं सहित 33 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर के विरोध में मप्र आपूर्ति अधिकारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है और एफआईआर होने के बाद से हड़ताल शुरू कर दी […]

You May Like