
सीधी। महाराणा प्रताप बॉक्सिंग एकेडमी, छत्रसाल स्टेडियम सीधी एवं सीधी जिला बॉक्सिंग संघ के सात प्रतिभाशाली मुक्केबाज 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए एवं दो मुक्केबाजो ने जीते कास्य पदक।
यह प्रतियोगिता 22 से 26 जुलाई 2026 तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब में आयोजित हुई जिसमें देशभर के सभी 25 केवीएस संभागों (रीजन) से चयनित खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किये पांच दिनों तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के श्रेष्ठ युवा मुक्केबाजों के बीच मुकाबले हुए।
सीधी जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि सीधी जिला बॉक्सिंग संघ के तत्वाधान से संचालित महाराणा प्रताप बॉक्सिंग एकेडमी, छत्रसाल स्टेडियम सीधी में मुख्य कोच सूरज शुक्ला तथा सहायक कोच आदर्श द्विवेदी एवं सत्यम शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दो मुक्केबाज आयुष रावत एवं परमेश्वर प्रजापति ने राष्ट्रीय केंद्रीय विद्यालय प्रतियोगिता में कास्य पदक जीत कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जितने पर मुक्केबाजो एवं उनके कोच एवं साथ सीधी जिला बॉक्सिंग संघ को को डॉ. राजेश मिश्रा सांसद सीधी, रीती पाठक विधायक सीधी,डॉ.अनूप मिश्रा,कमल कामदार
अध्यक्ष सिंधी पंचायत समिति सीधी,जिला क्रीड़ा प्रभारी हरिशंकर पांडेय, ब्लाक क्रीड़ा अधिकारी दिलीप वर्मा,विश्वबंधुधर दुबेदी,रवि केशरी,क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नृपेंद्र सिंह कर्चुली,क्रीड़ा अधिकारी संजय गाँधी महाविद्यालय डॉ. रविंद्र सिंह,अध्यक्ष खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी कैलाश वर्मा, डॉ रामाश्रय पाल, आनंद सिंह गहरवार, विनोद सिंह राठौर,ज्ञानेंद्र सिंह,राजबहोरन सिंह पीटीआई खुर्द विद्यालय,कीर्ति सिंह पीटीआई उत्कृष्ट विद्यालय सीधी,मंडलीक मिश्रा पीटीआई सांदीपनी विद्यालय सीधी, नुरूतसलाम पीटीआई सांदीपनी विद्यालय सीधी,विनोद कुशवाहा, पियूष पटेल, प्रभाकर सिंह,अनिल कुमार विश्वकर्मा, आदि लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
