वित्त आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष पवैया कल आएंगे, भव्य स्वागत होगा

ग्वालियर। म. प्र. राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया पदभार ग्रहण के उपरांत 29 मार्च को साँय 5.30 बजे वन्दे भारत एक्सप्रेस से नई दिल्ली से ग्वालियर आयेंगे।

पवैया स्टेशन पर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार कर सायं 6.30 बजे वी. आई. पी. सर्किट हाउस मुरार पहुँचेंगे जहाँ प्रशासनिक अधिकारियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे । इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया सहित पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी, कमल माखीजानी, गंगाराम बघेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक जोशी, राकेश खुरासिया, अशोक शर्मा, सुमन शर्मा, समीक्षा गुप्ता, जिले के महामंत्री राजू पलैया, बिट्टू तोमर, जवाहर प्रजापति, उपाध्यक्ष कनवर मंगलानी, विनय जैन, मीडिया प्रभारी डॉ. निशिकांत मोघे ने सभी कार्यकर्ताओ से स्टेशन पर पवैया के स्वागत की अपील की है।

Next Post

आईपीएल ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में मारे गये लोगों को दी श्रद्धांजलि

Sat Mar 28 , 2026
बेंगलुरु, 28 मार्च (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने पिछले वर्ष रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विजय उत्सव के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में मारे गये 11 लोगों को शनिवार को श्रद्धांजलि दी। आज यहां राॅयल चैलेंजर्स बेंगुलरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे […]

You May Like