जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत पाटन रोड में कार सवार बदमाशों ने षडयंत्र रचते हुए पहले ट्रेवल्स कर्मचारी को बुलाया इसके बाद एक ने उसका गमछा पकडक़र खींच लिया जबकि दूसरे ने कार की स्पीड बढ़ा दी। जिसके बाद कार चालक उसे घसीटता हुआ ले गया। जिसके चलते कर्मचारी के हाथ पैर में गंभीर चोटें आ गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक राजेश सोलंकी निवासी आकाशवाणी के सामने पाटन रोड थाना माढोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ट्रेवल्स का काम करता है। बीती रात करीब दुर्गा समिति के सदस्यों के साथ दुर्गा प्रतिमा लेकर आये थे। सभी लोग पंडाल के पास खडे थे, तभी करमेता का रहने वाला उद्दू दुबे कार से अपने दो साथियो के साथ आया, कार उसका एक साथी चला रहा था.
एक साथी पीछे बैठा था वह आवाज देखकर बुलाया पास में गया तो कार में पीछे बैठे उसके साथी ने उसके गले में लिपटा हुआ गमछा पकडं लिया और दूसरे ने कार चलाया तो वह घिसट गया और कुछ दुर में उसे छोड दिया वह गिर गया। घसिट जाने से उसके हाथ, पैर में चोटें आई। जिसके बाद उद्दू दुबे धमकी दिया कि दुबारा मिला तो जान से खत्म कर दुगाँ और चुंगी नाका तरफ भाग गये।
