बांदकपुर सरस्वती शिशु मंदिर में नशा मुक्ति को लेकर बच्चों को दिलाई गई शपथ, चौकी प्रभारी ने किया मार्गदर्शन

दमोह। मंगलवार को बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भैया-बहनों को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए विस्तृत मार्गदर्शन दिया।इस दौरान चौकी प्रभारी ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में समझाया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई कि आज से हम नशा मुक्त जीवन व्यतीत करेंगे। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस और समाज की संयुक्त भागीदारी से ही युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखा जा सकता है।

Next Post

ईटीपीएल का पहला सीज़न 26 अगस्त से शुरू होगा

Tue Jul 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 जुलाई (वार्ता) यूरोपियन टी 20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीज़न 26 अगस्त को रोटर्डम डॉकर्स और एम्स्टर्डम फ्लेम्स के बीच मुकाबले के साथ शुरू होगा। छह टीमों वाला यह टूर्नामेंट 26 दिनों तक दो जगहों – नीदरलैंड में वूरबर्ग क्रिकेट क्लब और आयरलैंड में मालाहाइड – […]

You May Like