पुलिस ने एकदिवसीय मैच के टिकट ब्लैक करने वाले तीन लोगों को किया गिरफ्तार

रांची, 29 नवंबर (वार्ता) पुलिस ने जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को होने वाले एकदिवसीय मैच से एक दिन पहले गैर-कानूनी तरीके से मैच की टिकट बेच रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, धुर्वा पुलिस को मिली एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के विशेष दस्ते ने थाना इंचार्ज विमल किंडो की अगुवाई में छापेमारी की और आरोपियों को अलग-अलग कीमत के 13 टिकटों के साथ रंगे हाथों पकड़ा।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अरविंद सिंह (58), प्रियांशु राज (18), सुधीर कुमार (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 1200 रुपये, 1600 रुपये और 1700 रुपये कीमत के कुल 13 टिकट जब्त की है जिनकी कीमत कई हजार रुपये थी। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने गैंग के तौर पर काम करने की बात कबूल की। आरोपी टिकट काउंटर पर मजदूरों और हेल्परों को रिश्वत देकर और टिकट खरीदते थे, जिन्हें वे बाद में प्रशंसकों को असली कीमत से दोगुने या तिगुने दाम पर बेचते थे।

उनके बयानों के आधार पर पुलिस ने विशाल चिक्की, जितेंद्र जायसवाल, अमित टोबो, संतोष कुमार, ऋतिक सिंह, मनीष कुमार और सुमित समेत 10 और लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बाकी आरोपियों को ढूंढने और गिरफ्तार करने प्रयास किया जा रहा हैं।

 

 

Next Post

खेल महाकुंभ-2025 के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू

Sat Nov 29 , 2025
रुद्रप्रयाग, 29 नवम्बर (वार्ता) उत्तराखंड में खेल महाकुंभ-2025 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राॅफी हेतु विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। अलग-अलग विधाओं में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से पूर्व खिलाड़ियों को पंजीकरण कराना आवश्यक है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन […]

You May Like