पत्नी ने सिलवट्टे से वार कर पति को किया लहूलुहान

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत जोगी मोहल्ला में पत्नी ने सिलवट्टे से वार कर पति को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक बृजेश राजपूत पिता स्व. निर्भय राजपूत 39 वर्ष निवासी गौर झामर जिला सागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी वर्ष 2016 मे बरखा राजपूत निवासी जोगी मोहल्ला थाना गोरखपुर से हुयी थी। दो संताने है, बडी लडकी मुस्कान 8 वर्ष है।

पत्नी बरखा का मन ससुराल में नही लगता जब चाहे तब मायके जोगी मोहल्ला चली आती है। फरवरी 2025 में भी अपने मायके आ गयी थी। जिसे वापस घर लेने के लिए आया था तो पत्नी उसके साथ विवाद करने लगी। अपने भाई अन्नू राजपूत को भी फोन करके घर बुला ली। दोनों भाई बहन मिलकर उसके साथ मारपीट की। पत्नी बरखा ने रसोई में रखे सिलवट्टे से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया था। पुलिस ने रिपोर्ट पर बरखा राजपूत, अन्नू राजपुत के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

मंत्री नारायन सिंह ने बाड़ा क्षेत्र के बाजारों में भ्रमण कर व्यापारियों व उपभोक्ताओं को बताए फायदे

Thu Sep 25 , 2025
ग्वालियर: आमजन और व्यापारियों के हित में किए गए जीएसटी संशोधनों की जानकारी देने के लिए प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह महाराज बाड़ा क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने दुकान -दुकान जाकर दुकानदारों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें जीएसटी में दी गई छूट के बारे में बताया। दुकानदारों […]

You May Like