ग्वालियर: आमजन और व्यापारियों के हित में किए गए जीएसटी संशोधनों की जानकारी देने के लिए प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह महाराज बाड़ा क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने दुकान -दुकान जाकर दुकानदारों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें जीएसटी में दी गई छूट के बारे में बताया। दुकानदारों ने जीएसटी में किए गए संशोधनों पर प्रसन्नता व्यक्त की और प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर निगम सभापति मनोज तोमर एवं अनिल सांखला सहित अन्य क्षेत्रीय पार्षदगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उनके साथ थे।
मंत्री कुशवाह ने दौलतगंज, दही मंडी, टोपी बाजार और सराफा सहित अन्य बाजारों का भ्रमण किया। उन्होंने दुकानदारों से चर्चा कर नए प्रावधानों से होने वाले लाभ समझाए।व्यवसायियों के साथ कुशवाह ने खरीदारी करने आए शहरवासियों को भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई जीएसटी छूट से आम उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर बचत होगी।
Next Post
लता मंगेशकर की जयंती पर ‘120 बहादुर’ का खास टीजर होगा रिलीज
Thu Sep 25 , 2025
मुंबई, 25 सितंबर (वार्ता) एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज की आने वाली फिल्म 120 बहादुर का खास टीजर लता मंगेशकर की जयंती 28 सितंबर के अवसर पर रिलीज होगा। फिल्म 120 बहादुर का पहला टीज़र सोशल मीडिया और ट्रेड सर्किल में आते ही दिलों को जीत रहा है। इसका […]

You May Like
-
8 months ago
वाल्मीकि महासभा के अधिवेशन में समाज उत्थान पर चर्चा
-
7 months ago
आकार फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हुई दो फिल्में