विद्यार्थियों को मिला आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

जबलपुर: शासकीय एकलव्य आवासीय माध्यमिक विद्यालय, रामपुर छापर में 11वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से बचाव, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार तथा सीपीआर सहित जीवन रक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ के बचावकर्मियों ने भूकंप, अग्निकांड, बाढ़ एवं अन्य आपात स्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन किया। निरीक्षक रेखा कुमारी ने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाकर आपदा जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्राचार्य मानवेंद्र प्रताप, सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, विद्यालय स्टाफ एवं एनडीआरएफ के अन्य बचावकर्मी उपस्थित रहे।

Next Post

ग्राउंड रिपोर्ट: मल्टीलेवल पार्किंग बनी, फिर भी MP नगर जाम से क्यों परेशान?

Thu Jul 23 , 2026
भोपाल: एमपी नगर शहर का सबसे व्यस्त कारोबारी इलाका है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीदारी, दफ्तर और अन्य कामों से पहुंचते हैं। लेकिन बड़ा सवाल यही है, करोड़ों रुपये की लागत से बनी मल्टीलेवल पार्किंग होने के बावजूद सड़कों पर बड़ी संख्या में वाहन क्यों खड़े दिखाई देते हैं? […]

You May Like