चोरों का आतंक बढ़ा, फूड प्लॉजा के ताले चटकाए

बुधनी. लगातार बारिश के कारण सुनसान सड़कों का फायदा उठाते हुए चोरों ने मेन मार्केट में दुकान के ताले चटकाए. चोरों ने फूड प्लाजा की दुकान को निशाना बनाया. बीती रात में मुख्य मार्ग पर कन्या हाई स्कूल के सामने स्थित शर्मा फूड प्लाजा को चोरों ने अपना निशाना बनाया. जिसमें चोरों ने लोहे की रॉड से ताले तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए. दुकान के अंदर रखे सामान ओर नगदी पर हाथ साफ किया. दुकान संचालक पुनीत शर्मा ने दुकान के ताले टूटने की जानकारी पुलिस को दी. दुकान संचालक पुनीत शर्मा ने बताया कि चोरों ने करीब 15 हजार रुपए के सामान और नगदी पर हाथ साफ किया है और जाते जाते दुकान में रखे फ्रिज से केक सहित अन्य सामान ले गए.

मामले में प्रकरण दर्ज कर पुलिस मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है. नगर में लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों से नाराज दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानें मुख्य मार्ग पर स्थित है और चोरी की यह घटना चोरों के हौंसले बुलंद करती है, जबकि पुलिस क्षेत्र में पैट्रोलिंग व गश्त करने का दावा करती है. इस मामले में डीएसपी,थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर चोरी की जांच की जा रही है. आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. जल्द ही पुलिस चोरों को गिरफ्तार करने में कामयाब होगी.

 

Next Post

जावर में शासकीय सांदीपनि विद्यालय का शुभारंभ

Mon Jun 23 , 2025
जावर/सीहोर. जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने जावर में निर्माणाधीन शासकीय सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण किया और विद्यालय का विधिवत शुभारंभ भी किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण की नींव है और कोई भी बच्चा इससे वंचित न रहे, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने विद्यालयों […]

You May Like

मनोरंजन