अमेरिका ने अफ्रीका में इबोला फैलने पर आपातकालीन सहायता शुरू की

वॉशिंगटन, 19 मई (वार्ता) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अफ्रीका में इबोला को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के बाद अमेरिका ने त्वरित आपातकालीन सहायता शुरू की है तथा नये यात्रा प्रतिबंधों और आपातकालीन सहायता के जरिए इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए सक्रिय कदम उठा रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी बयान में अमेरिका ने कहा, “गत 15 मई को मामलों की पुष्टि होने के 24 घंटे के अंदर विभिन्न एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल बिठाने वाली समिति और आपातकालीन घटना प्रबंधन प्रणाली को सक्रिय कर दिया गया है। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, रवांडा, साउथ सूडान और युगांडा में अमेरिकी दूतावास ने भी काम में तेजी लाने और इलाके में अमेरिकी नागरिकों से बातचीत करने के लिए निगरानी समूह बनाए गए हैं।”

अधिकारियों ने कहा कि सहायता का फोकस इस बात पर केंद्रित है कि बीमारी पर अमेरिकी तटों तक पहुंचने से पहले ही काबू में कर लिया जाए। अमेरिका स्वदेश और विदेशों में अमेरिकियों के स्वास्थ्य की रक्षा कर रहा है। विभाग यह पक्का करने के लिए रोजाना नेतृत्व-स्तर की बैठकें आयोजित करता है ताकि सहायता सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे। यह आदेश उन विदेशी नागरिकों के लिए अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाता है, जिन्होंने पिछले 21 दिनों में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा या साउथ सूडान की यात्रा की है। विभाग, गृह सुरक्षा विभाग और अमेरिकी सेना के साथ मिलकर संभावित क्वारंटाइन उपायों और इस बीमारी के प्रकोप से प्रभावित अमेरिकियों के संभावित प्रत्यावर्तन पर भी काम कर रहा है। अपनी सक्रियता तेज करने के 48 घंटों के अंदर अमेरिका ने आपातकालीन विदेशी मदद के लिए शुरुआती 13 मिलियन डॉलर जुटाए। यह धन प्रभावित देशों में निगरानी प्रणाली, प्रयोगशाला परीक्षण, जन स्वास्थ्य संचार, सीमावर्ती जांच और इलाज की कोशिशों में मदद करेगी।

.....

Next Post

एयरटेल ने शुरू की प्रायोरिटी पोस्टपेड सेवा

Tue May 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 मई (वार्ता) देश की अग्रणी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने मंगलवार को प्रायोरिटी पोस्टपेड सेवा शुरू करने की घोषणा की। कंपनी की आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस सेवा के लिए उसने अपने 5जी नेटवर्क को नेटवर्क स्लाइसिंग तकनीक की उन्नत क्षमताओं से […]

You May Like