यूरोप के हथियारों की बिक्री को बढ़ावा देना चाहता है अमेरिका

वाशिंगटन, 28 फरवरी (वार्ता) जर्मनी की दक्षिणपंथी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) पार्टी सीधी रुस-अमेरिका वार्ता का स्वागत करती है लेकिन इस बात को भी महत्वपूर्ण मानती है कि वाशिंगटन यूरोप के रक्षा खर्च के साथ-साथ अमेरिकी हथियारों की खरीद भी बढ़ाना चाहता है।

 

आरआईए नोवोस्ती ने एएफडी के सह-अध्यक्ष टीनो क्रुपला के हवाले से यह जानकारी दी।

 

एएफडी के सह-अध्यक्ष टीनो क्रुपला ने कहा,“हम तीन साल से कूटनीति के माध्यम से शांति की मांग कर रहे हैं। यही कारण है कि इस तरह का मेल-मिलाप हमारी स्थिति की पुष्टि करता है, और हम इसे मंजूरी के साथ स्वीकार करते हैं। हालांकि, यह ध्यान में रखना चाहिए कि अमेरिकी अपने हित साध रहे हैं। आखिरकार, वे चाहते हैं कि हम किसी भी तरह अपना सैन्य खर्च बढ़ाएं और मुख्य रूप से अमेरिका से हथियार खरीदें।”

 

रूसी-अमेरिका संपर्कों के तथ्य का स्वागत करते हुये राजनेता ने कहा कि यदि दोनों पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग के लिए किसी समझौते पर पहुंचते हैं, तो जर्मनी और पश्चिमी यूरोप को नुकसान हो सकता है क्योंकि वे बातचीत की मेज पर मौजूद नहीं हैं।

 

श्री क्रुपला ने कहा,“जब जर्मन रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस कहते हैं कि हम बिल्ली की मेज पर नहीं बैठना चाहते हैं, तो मुझे हंसी आती है, वे इस तरह की मेज पर भी नहीं बैठ रहे हैं और वे चूहेदानी में हैं।”

 

Next Post

वाहन चोर गिरोह को पकड़ाया 

Fri Feb 28 , 2025
2 ट्रेक्टर, बाइक बरामद   कटनी। पुलिस चौकी झिंझरी ने माधवनगर क्षेत्र में बीते दिनों हुई एक चोरी के मामले में तहकीकात करते हुए चार शातिर चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए चोर आरोपी कटनी जिले में टीजीएस होटल, राय कालोनी, रंगनाथ नगर सहित अन्य जगहों […]

You May Like