
इंदौर. शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस स्थानीय विधायक गोलू शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से मनाया गया. विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए चौबीसों घंटे राष्ट्रीय भावना में कार्य करना चाहिए. उन्होंने सभी से कर्तव्य और अधिकारों के प्रति सजग रहकर राष्ट्रसेवा करने का आह्वान किया.
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मेजर अनामिका जैन ने संस्थान की उपलब्धियां गिनाईं और आगे भी प्रगति की प्रेरणा दी. इस मौके पर जनभागीदारी अध्यक्ष डॉ. दिनेश खंडेलवाल, शासी निकाय सदस्य रमाकांत गुप्ता, मेजर डॉ. संजय व्यास, अनुपम शर्मा, सीमावती सिसोदिया, डॉ. नागेश डगांवकर, मनोज मिश्र और प्रदीप शर्मा मौजूद रहे. समारोह में एनएसएस और एनसीसी के उत्कृष्ट कैडेट्स को सम्मानित किया.
