तमिलनाडु में कार के टैंकर से टकराने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

चेन्नई, 02 अगस्त (वार्ता) तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में रविवार को पोलाची-उडुमलपेट राष्ट्रीय राजमार्ग-83 पर कार के सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकरा जाने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस ने मृतकों की पहचान कनागराज, पूरानी, नरमाथा, आरती और रमन के रूप में की है। ये सभी कोयंबटूर शहर में मदुक्कराई के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि ये लोग कार से पलानी के मंदिर शहर से अपने घर लौट रहे थे, तभी चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से जा टकराई। यह टैंकर सड़क के बीच की पट्टी में लगे पौधों में पानी देने के लिए वहां खड़ा किया गया था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए पोलाची के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

 

 

Next Post

'शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग' का शुभारंभ, शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह सहित कई स्टार खिलाड़ी होंगे आकर्षण

Sun Aug 2 , 2026
न्यू चंडीगढ़ 02 अगस्त (वार्ता) पंजाब क्रिकेट के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए ‘शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग’ का रविवार को न्यू चंडीगढ़ स्थित पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भव्य शुभारंभ किया गया। यह लीग 30 अगस्त से 13 सितंबर तक आयोजित होगी, जिसमें पंजाब के कई अंतरराष्ट्रीय और […]

You May Like