इछावर। तहसील के भाउखेड़ी आजीविका पार्क में कलेक्टर बालागुरू के. ने एनआरएलएम अंतर्गत गठित आत्मनिर्भर महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के फील्ड प्रक्षेत्र में आईओटी आधारित प्रिसिजन फार्मिंग केंद्र का लोकार्पण किया. परियोजना नाबार्ड, जियो कृषि, जैन इरिगेशन एवं सीपा संस्था के अभिसरण से विकसित की गई है. इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव एवं नाबार्ड की सीजीएम सी. सरस्वती भी उपस्थित रहीं. उन्होंने केंद्र का निरीक्षण कर पौधारोपण भी किया. इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित कृषि समय की आवश्यकता है. आईओटी आधारित प्रिसिजन फार्मिंग से किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने में मदद मिलेगी, जिससे उत्पादन में वृद्धि और लागत में कमी संभव होगी. उन्होंने कहा इस तरह की पहलें किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उन्हें जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाती हैं. परियोजना के लिए 1 करोड़ 40 लाख रुपए का वित्तीय प्रावधान किया गया है.
तकनीक आधारित कृषि समय की आवश्यकता
