बंगलादेश में जल्द कराये जायें चुनाव: भारत

नयी दिल्ली 13 मई (वार्ता) भारत ने बंगलादेश में लोकतंत्र का दायरा निरंतर सीमित होने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आज कहा कि वहां जल्द से जल्द निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराये जाने चाहिए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को यहां साप्ताहिक ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में बंगलादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाये जाने पर चिंता जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में एक तरीका होता है जो वहां नहीं अपनाया जा रहा। उन्होंने कहा कि बंगलादेश में लोकतंत्र का दायरा निरंतर सिकुड़ रहा है और लोकतांत्रिक आजादी को रोका जा रहा है।

प्रवक्ता ने कहा कि भारत का मानना है कि और उसका आह्वान है कि बंगलादेश में जल्दी से जल्दी निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराये जायें।

बंगलादेश में सुश्री हसीना की सरकार के खिलाफ बगावत के बाद वह देश छोड़कर भारत आ गयी थी। हाल ही में उनकी पार्टी अवामी लीग पर बंगलादेश में प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Next Post

जल मार्ग प्राधिकरण ने जम्मू-कश्मीर के लिए खोला नया मुख्य कार्यालय

Tue May 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) पत्तन पोत परिवहन और जल मार्ग मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जल परिवहन क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए एक कदम उठाते हुए ने श्रीनगर के परिवहन भवन में भारतीय जल मार्ग का नया कार्यालय स्थापित किया है। मंत्रालय ने आज यहां बताया […]

You May Like

Play sound