जल मार्ग प्राधिकरण ने जम्मू-कश्मीर के लिए खोला नया मुख्य कार्यालय

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) पत्तन पोत परिवहन और जल मार्ग मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जल परिवहन क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए एक कदम उठाते हुए ने श्रीनगर के परिवहन भवन में भारतीय जल मार्ग का नया कार्यालय स्थापित किया है।

मंत्रालय ने आज यहां बताया कि कार्यालय के लिए जगह जम्मू-कश्मीर सरकार ने उपलब्ध कराई है और यह कार्यालय क्षेत्र में प्राधिकरण के सभी कार्यों का केंद्र होगा। प्राधिकरण ने राज्य सरकार के साथ तीन राष्ट्रीय जलमार्गों नदी चिनाब, नदी झेलम और रावी नदी पर नौवहन अवसंरचना विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

सरकार का कहना है कि प्राधिकरण अब एमओयू के तहत विकास कार्य शुरू करेगा जिसके तहत जम्मू-कश्मीर में 10 स्थानों पर फ्लोटिंग जेटी की स्थापना की जाएगी। इसके तहत जहाँ भी जरूरी हो ड्रेजिंग द्वारा नौवहन फेयरवे का विकास, रात्रि नौवहन सहायता और इन जलमार्गों में जहाजों के सुरक्षित संचालन के लिए नियमित हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण शामिल हैं।

Next Post

सोना, चांदी में घट-बढ़

Tue May 13 , 2025
इंदौर, 13 मई (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 1600 रुपये सस्ता तथा चांदी में 2300 रुपये की महंगी बिकी। चांदी सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 3248 डालर व चांदी 3286 सेंट प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता […]

You May Like

मनोरंजन