नागपुर महोत्सव में हुए समझौतों से उत्पन्न होंगी 6000 नौकरियां

नयी दिल्ली, 07 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र में नागपुर के एडवांटेज विदर्भ 2026 खासदार औद्योगिक महोत्सव के दूसरे दिन आज तीन महत्वपूर्ण समझौते हुए जिनसे देश में 6000 से ज्यादा नौकरियां उत्पन्न होने की उम्मीद है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस दौरान हुए समझौते के तहत गैलेक्सी सोलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने महाराष्ट्र सरकार के साथ समझौता किया है जिसके तहत नागपुर जिले में एक इंटीग्रेटेड सोलर और बीईएसएस निर्माण संयंत्र लगाया जाएगा। इस पर10,080 करोड़ रुपए का निवेश होगा।

उन्होंने बताया कि इसी तरह से जी आर इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने नागपुर में एक टावर निर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए 200 करोड़ का समझौता किया है। इसके अलावा, मेसर्स क्वालिटी केयर इंडिया लिमिटेड पीपीपी मॉडल के तहत कस्तूरचंद पार्क मेट्रो स्टेशन के पास 350 से ज़्यादा बेड वाला मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए महा-मेट्रो के साथ पार्टनरशिप के तहत 600 करोड़ से ज़्यादा का निवेश करेगा।

 

Next Post

उद्योग संगठनों ने कहा, अंतरिम व्यापार समझौते से निर्यातकों के लिए खुलेगा अमेरिकी बाजार

Sat Feb 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 फरवरी (वार्ता) विभिन्न उद्योग संगठनों ने अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते को निर्यातकों के हित में बताते हुए कहा कि इससे उनके लिए अमेरिकी बाजार के द्वार और खुल जायेंगे। उद्योग मंडल पीएचडीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं महासचिव रंजीत मेहता ने कहा कि यह अंतरिम […]

You May Like