साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, खाते से 58 हजार रुपये पार

सिंगरौली :जिले में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। बैढ़न क्षेत्र के निवासी राजकुमार सोनी ने एसपी को लिखित आवेदन देकर बताया कि उनके भारतीय स्टेट बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कॉल के माध्यम से 58 हजार रुपये की फर्जी निकासी कर ली गई।शिकायत के अनुसार 7 अप्रैल को दोपहर करीब 2:20 बजे मोबाइल नंबर 9007567403 से एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बैंक संबंधी जानकारी लेकर कथित रूप से खाते से राशि कटवा ली।

पीड़ि़त ने बताया कि उस समय खाते में करीब 58 हजार 500 रुपये शेष थे, जिसमें से 58 हजार रुपये की फर्जी ट्रांजेक्शन कर ली गई। पीड़ित ने जब बाद में सामान खरीदने के लिए मोबाइल पेमेंट करने का प्रयास किया, तब बैलेंस कम होने की जानकारी मिली।

इसके बाद बैंक खाते की जांच करने पर साइबर फ्र्रॉड का मामला सामने आया। युवक ने तत्काल संबंधित बैंक शाखा और पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। आवेदन में आरोपी के मोबाइल नंबर और खाते की जानकारी भी पुलिस को सौंपी गई है। पीड़ि़त ने मामले की निष्पक्ष जांच कर राशि वापस दिलाने तथा आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस एवं साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है।

Next Post

अनियंत्रित ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, भागने के दौरान खाई में गिरा

Mon Apr 13 , 2026
सिंगरौली: जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरका चौकी के गजरहीया गांव में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन करीब 500 मीटर दूर जाकर वाहन अनियंत्रित होकर […]

You May Like

मनोरंजन