अनियंत्रित ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, भागने के दौरान खाई में गिरा

सिंगरौली: जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरका चौकी के गजरहीया गांव में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन करीब 500 मीटर दूर जाकर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

इस दुर्घटना में बाइक चालक आनंद गुप्ता निवासी गन्नई और उनके साथ सवार 10 वर्षीय बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Next Post

15 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Mon Apr 13 , 2026
सागर: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोमलाा,कनेरागोंड़, मनक्याई, महुआखेड़ा पैगवार में लगभग 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार ने विकास की परिभाषा ही बदल दी है। आज हर […]

You May Like