पांढुरना: महाराष्ट्र के कत्लखाने से गाय का मांस अपनी मोपेड बाइक पर लादकर पांढुरना में ला रही मा ,बेटी को पुलिस ने ग्राम वाडेगांव कलमगाव के बीच मुख्य मार्ग पर गो मांस के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर इनके खिलाफ कार्यवाही की गई ।सीमावर्ती महाराष्ट्र के वरुड़ के मवेशियों के कत्लखाने से गो मांस पांढुरना में बेचने दो महिलाओं द्वारा लाने की मुखबिर से मिली सूचना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के निर्देश एवं एसडीओपी ब्रजेश भार्गव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अजय मरकाम के नेतृत्व में अधीनस्थ पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार 23 जनवरी को ग्राम वाडेगांव कलमगाव के बीच मुख्य सड़क पर महाराष्ट्र के वरुड़ की और से आ रही.
मोपेड एक्टिवा क्रमांक एम पी 28 ZF 2811 को रोककर वाहन की जांच करने पर इस वाहन से 33 किलो गो मांस जप्त कर मय गाय के मांस एवं उक्त मोपेड वाहन के साथ इन दोनों महिलाओं को पुलिस थाने लाकर की गई पूछताछ में इन दोनों महिलाओं ने अपने नाम मासूम पति सलीम कुरैशी 47 तथा सिमरन पिता सलीम कुरैशी दोनों नगर के टेकड़ी वार्ड निवासी तथा रिश्ते में मा बेटी होना बताते हुए यह गाय का मांस पांढुरना में बेचने के लिए लाने की बात पुलिस को बताई हैं ।पुलिस द्वारा इन माँ बेटी के खिलाफ धारा 4,5,9 मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई ।नगर में इस तरह गाय का मांस लाकर बेचने लाने की घटना को लेकर जिले के हिंदूवादी संगठनो में भारी आक्रोश व्याप्त हैं ।
