
भिंड। मां गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ भिंड में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 9 जुलाई को होने जा रहा है। बुधवार को सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक मां गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ में साधकों द्वारा सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र, अखंड जाप और गायत्री मंत्र लेखन कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
