पोषण दिवस पर शिविर लगाकर किया बच्चों का टीकाकरण

सीहोर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं एवं अनेक स्थानों पर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके तहत शिविर लगाकर टीकाकरण के साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है. ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के तहत आयोजित शिविरों में शून्य से एक वर्ष की आयु के 750 बच्चों तथा एक वर्ष से अधिक आयु के 292 बच्चों का टीकाकरण किया गया. इसके साथ ही 165 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया.

 

Next Post

शोषण के खिलाफ आर-पार की लड़ाई: भोपाल कल में जुटेंगे प्रदेश भर के अस्थायी कर्मचारी

Wed Apr 29 , 2026
भोपाल। प्रदेश भर के हजारों अस्थायी, आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों ने अपने अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को लेकर 30 अप्रैल को भोपाल में बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। कम वेतन और कथित शोषण के खिलाफ श्रमिक संगठनों ने इसे निर्णायक लड़ाई बताया है। ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स अस्थायी संयुक्त […]

You May Like