ग्वालियर: मप्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्रदेश ने इंडस्ट्रीज व दूसरे सेक्टर के डेवलपमेंट में कितनी ग्रोथ की। ये ग्वालियर के मेला मैदान से दिखाया जाएगा, इसके लिए 25 दिसंबर को भारत र| एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती के मौके पर “अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025’ होगी।
इस समिट में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर आएंगे। कलेक्टर रुचिका चौहान ने समिट तैयारियों के लिए बैठक ली और संबंधित विभाग एवं अधिकारियों को जिम्मेदारी दीं।
इनमें निवेश की संभावना
समिट में ग्वालियर अंचल में मैन्युफैक्चरिंग, टूरिज्म, फूड प्रोसेसिंग, ग्रीन एनर्जी, लॉजिस्टिक पार्क, वेयर हाउसिंग, टेक्सटाइल और आईटी सेक्टर में मिल सकता है।
पिछले वर्ष के प्रस्ताव फाइलों में अटके
पिछले वर्ष अगस्त में रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव ग्वालियर में हुई थी। जिसमें 8 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव तय हुए। लेकिन उनमें से कई कंपनियों ने अपना प्रोजेक्ट धरातल पर अब तक नहीं उतारा। जिनमें अंबानी और अदाणी जैसे ग्रुप भी शामिल हैं। इसके अलावा आगरा, फिरोजाबाद आदि शहरों से अंचल में उद्योग लाने की मुहिम भी ठंडी पड़ गई।
