कला प्रदर्शनी में रंगों से झलका आत्मचिंतन, रंगों में जीवन की कहानी कहती रीमा गुप्ता

भोपाल: गौतम नगर स्थित स्प्रिंकल्स एंड स्प्लैश आर्ट स्टूडियो में सोमवार को युवा चित्रकार रीमा गुप्ता की सोलो पेंटिंग प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी में पिछले 5 वर्षों में तैयार किए गए उनके 60 चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी 20 दिसंबर तक चलने वाली है. प्रदर्शनी में चित्रकार रीमा के चित्रों में रंगों की सहजता, भावनाओं की गहराई और प्रकृति के प्रति जुड़ाव साफ दिखाई दिया. अधिकतर रचनाएं लैंडस्केप और नेचर से प्रेरित दिखी, जो दर्शकों को ठहरकर देखने और सोचने के लिए प्रेरित करती नजर आई.

चित्रकार रीमा ने बताया कि सभी चित्र मल्टीपल मीडियम में तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें चित्रकला से काफी लगाव रहा है। समय के साथ यह शौक उनकी पहचान और करियर का हिस्सा बन गया और अब वह कला में आत्मचिंतन और जीवन के अनुभवों की झलक उतारने की कोशिश करती हैं.प्रदर्शनी के दौरान माया नामक एक विशेष कैलेंडर का भी लोकार्पण किया गया।

रीमा ने बताया कि यह कैलेंडर उनकी वास्तविक जीवन यात्रा से प्रेरित है। एक ओर उनकी कलाकृतियां हैं तो दूसरी ओर माया नामक पात्र के सहारे, उन्होंने अपने जीवन के कठिन दौर की कहानी को रंगों के माध्यम से उकेरने का प्रयास किया है. रीमा ने बताया कि दुर्घटना के बाद वह लंबे समय तक काम नहीं कर सकीं। उस समय ठीक होने में उन्होंने ध्यान और योग का सहारा लिया, जिससे उनको शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती मिली। उन्होंने इन्ही अनुभवों को 16 पेज के इस कैलेंडर में रंगों और भावों के साथ प्रस्तुत किया है। जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

Next Post

नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को राहत, कोर्ट ने ED की चार्जशीट पर संज्ञान से किया इनकार, कहा- FIR आवश्यक

Tue Dec 16 , 2025
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार (सोनिया गांधी और राहुल गांधी) को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि FIR […]

You May Like