ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में जस्टिन बीबर की चार साल बाद धमाकेदार वापसी, लेडी गागा ने जीता 15वां ग्रैमी,दलाई लामा को मिला करियर का पहला प्रतिष्ठित सम्मान

लॉस एंजिल्स | संगीत की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ’68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स’ में इस साल जस्टिन बीबर की वापसी ने वैश्विक स्तर पर सुर्खियां बटोरीं। करीब चार साल के लंबे अंतराल के बाद बीबर ने मंच पर कदम रखा और अपने शर्टलेस अवतार में दी गई दमदार परफॉर्मेंस से प्रशंसकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सोशल मीडिया पर उनकी वापसी के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। कॉमेडियन ट्रेवर नोआ ने एक बार फिर अपने चुटीले अंदाज में शो की मेजबानी की, जिससे समारोह की रौनक और बढ़ गई।

अवॉर्ड्स की बात करें तो बिली एलिश ने अपने हिट ट्रैक ‘वाइल्डफ्लॉवर’ के लिए ‘सॉन्ग ऑफ द ईयर’ का खिताब जीतकर अपनी बादशाहत साबित की, जो उनके करियर का 10वां ग्रैमी है। वहीं, पॉप क्वीन लेडी गागा ने अपने एल्बम ‘मायहम’ के लिए बेस्ट पॉप वोकल एल्बम का पुरस्कार जीता। यह गागा के करियर का 15वां ग्रैमी अवॉर्ड है। इस समारोह का सबसे ऐतिहासिक पल वह था, जब 14वें दलाई लामा को उनके एल्बम ‘स्पोकन वर्ड मेडिटेशंस’ के लिए उनके जीवन का पहला ग्रैमी अवॉर्ड प्रदान किया गया।

समारोह के दौरान बैड बनी का भावुक भाषण भी चर्चा का केंद्र रहा। ग्रैमी जीतने के बाद उन्होंने नफरत के खिलाफ प्यार की ताकत का संदेश देते हुए कहा कि हम सभी इंसान हैं और प्रेम से बढ़कर कुछ नहीं है। इसके अलावा, जेली रोल ने बेस्ट कंटेंपरेरी कंट्री एल्बम और लोला यंग ने बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस की श्रेणी में बाजी मारी। कुल मिलाकर, ग्रैमी 2026 शानदार रिकॉर्ड तोड़ जीत, भावुक पलों और विश्व स्तरीय कला के अद्भुत संगम के रूप में संगीत के इतिहास में दर्ज हो गया है।

Next Post

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कलेक्टर नाराज, 8 दिन बाद दोबारा करेंगे समीक्षा

Mon Feb 2 , 2026
शिवपुरी: जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं की कड़ाई से समीक्षा की गई, जिसके बाद कलेक्टर ने विभागीय उपलब्धियों की जांच के लिए केवल 8 दिन का समय दिया […]

You May Like