बैलगाड़ियों की गूंज के साथ कांग्रेस की किसान महाचौपाल, दूरदराज़ से पहुंचे नेता-कार्यकर्ता

भोपाल:राजधानी में आयोजित होने जा रही कांग्रेस की किसान महाचौपाल ने राजनीतिक माहौल को पूरी तरह से गर्म कर दिया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पार्टी नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचे।कार्यक्रम में शामिल होने आए कई नेताओं और समर्थकों ने पारंपरिक अंदाज़ में बैलगाड़ियों के जरिए सभा स्थल की ओर रुख किया। राजधानी की सड़कों पर आज बैलगाड़ियों की कतारें देखने को मिलीं, जिसने आम लोगों का ध्यान भी आकर्षित किया। ग्रामीण परिवेश की झलक के साथ यह दृश्य महाचौपाल की थीम को भी दर्शाता नजर आया।

कई महिला नेत्रियों ने भी बैलगाड़ी की सवारी का आनंद लिया। पारंपरिक वेशभूषा में वे कार्यकर्ताओं के साथ सभा स्थल की ओर बढ़ीं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर माहौल को जोशीला बनाए रखा।महाचौपाल को लेकर पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यह आयोजन किसानों की समस्याओं, समर्थन मूल्य, कर्ज और फसल बीमा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सभा स्थल पर सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।कुल मिलाकर किसान महाचौपाल ने राजधानी में राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है और कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

Next Post

मंत्रि-परिषद: किसान कल्याण वर्ष में कृषकों के लिए 10 हजार 500 करोड़ की 5 योजनाओं की निरंतरता को स्वीकृति

Tue Feb 24 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को विधानसभा के समिति कक्ष वंदे-मातरम गान के साथ शुरू हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा किसान कल्याण वर्ष में कृषकों के लिए लगभग 10 हजार 500 करोड़ रूपये की 5 योजनाओं की निरंतरता की स्वीकृति दी गयी है। पीएम राष्ट्रीय […]

You May Like