आयकर विभाग ने 22 राज्यों में 62 रेस्त्रां पर छापे मारे, 408 करोड़ का राजस्व छिपाने का खुलासा

नयी दिल्ली, 09 मार्च (वार्ता) आयकर विभाग ने देश के विभिन्न राज्यों में 62 रेस्त्रां पर छापेमारी की है जिसमें 408 करोड़ रुपये का राजस्व छिपाने की बात सामने आयी है।

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि 08 मार्च को 22 राज्यों के 46 शहरों में आयकर विभाग ने ये छापेमारी की थी। जांच में पाया गया कि रेस्त्रां अपनी बिक्री को कम करके दिखा रहे थे और कुछ बिल को पूरी तरह से रिकॉर्ड से हटा दिया गया था। प्राथमिक जांच में 408 करोड़ रुपये की बिक्री कम करके दिखाने की बात सामने आयी है।

मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि विभाग ने पिछले साल नवंबर में खान-पान सेक्टर की कर चोरी के तौर-तरीकों की जांच की थी। एआई की मदद से 1.77 लाख रेस्त्रां के लेनदेन के आंकड़ों के विस्तृत विश्लेषण में पाया गया था कि बेड़े पैमाने पर बिक्री को कम करके दिखाया जा रहा है। इसके बाद विभाग ने छापेमारी की है।

मंत्रालय ने बताया कि 63,000 रेस्त्रां को चिह्नित गया है। उन्हें पहले चरण में ईमेल तथा मैसेज भेजे जायेंगे और 31 मार्च तक अपना रिटर्न अपडेट करने के लिए कहा जायेगा।

 

 

Next Post

बजट वेबिनार : गोयल ने कहा स्वास्थ्य सेवा व्यापार के वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने को मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र जरूरी

Mon Mar 9 , 2026
नयी दिल्ली, 9 मार्च (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि विश्व बाजार में उभरते अवसरों का लाभ उठाने के लिए देश में एक समग्र स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी तंत्र (हेल्थकेयर इकोसिस्टम) विकसित किया जाना चाहिए जिसमें विनिर्माण, नवाचार, स्टार्टअप और अस्पतालों को एक साथ […]

You May Like