
ओंकारेश्वर। नाविक संघ के चुनाव संपन्न हुए जिसमें सर्व सहमति से कैलाश भंवरिया को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया ।
उपाध्यक्ष पद पर कालू राम केवट और सचिव पद पर भैया लाल वर्मा को मनोनीत किया गया सभी निर्वाचन सहमति से किए गए वोटिंग का मौका नहीं आया 174 लाइसेंस धारी नाविकों में से 132 लाइसेंस धारी नाविकों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया कैलाश भंवरिया पूर्व में भी रह चुके हैं और सर्व सहमति से उनके निर्वाचन संपन्न हुआ वर्तमान अध्यक्ष भोलाराम केवट को विदाई दी गई। नई संघ के सामने नर्मदा जी में चल रहे डीजल इंजन को बंद करने के बाद नए इंजन लगाने की समस्या को सुलझाना है ।
