ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों के सम्मान में गूंजा मैहर बैंड का सुर

मैहर:शनिवार को सांची स्थित द यूटोपिया रिज़ॉर्ट में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों के सम्मान में विशेष का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध मैहर बैंड द्वारा मनमोहक वाद्य प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा मध्य प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण उस समय रहा, जब केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं मध्य प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मंच पर आकर नल तरंग वाद्य यंत्र का वादन किया। दोनों मंत्रियों ने विदेशी प्रतिनिधियों को नल तरंग की वादन परंपरा, उसकी बारीकियों और इसकी विशिष्ट विशेषताओं से भी परिचित कराया।

नल तरंग भारतीय लोक एवं शास्त्रीय वाद्य परंपरा की एक अनूठी धरोहर है। इसके माध्यम से भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विविधता को विदेशी प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मैहर बैंड की प्रस्तुति और नल तरंग के वादन ने पूरे वातावरण को भारतीय संस्कृति और संगीत की मधुरता से सराबोर कर दिया।

यह आयोजन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने और विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ सांस्कृतिक संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर रहा

Next Post

उफनते पुल से बस निकालना पड़ा महंगा, चालक - कंडक्टर पर एफआईआर

Tue Aug 11 , 2026
डिंडोरी: बारिश और बाढ़ के बीच उफनते पुल से बस निकालना चालक और कंडक्टर को महंगा पड़ गया। शहपुरा-मंडला मार्ग पर बिछिया स्थित बाढ़ग्रस्त महानदी के पुल से बस निकालने के मामले में पुलिस ने चालक संतोष झरिया और कंडक्टर आकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं बस मालिक […]

You May Like