होली पर अलर्ट: 2,000 का फोर्स रहेगा तैनात

हुडदंग की तो जेल जाना पड़ेगा, चप्पे-चप्पे पर होगा पुलिस का पहरा

जबलपुर। होली पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। होली के दौरान हुडदंग मचाने वाले हुड़दंगियों से निपटने के लिए चौकस व्यवस्थाएं कर ली गई है। सुरक्षा का खाका सींच लिया है।  संवेदनशील इलाकों में पुलिस  हुड़दंगियों से सख्ती से निपटेगी। किसी तरह का बवाल करने वालों को जेल भेज दिया जाएगा। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल मेंं चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा होगा। जिले मेें करीब 2,000 का फोर्स तैनात रहेगा।

कैमरों से भी निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर

सीसीटीवी कैमरा से भी पुलिस निगरानी रखेगी। सादे कपड़ों भी फोर्स पर तैनाती होगी जो संदिग्धों पर नजर रखेगे। इसके अलावा  सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखने टीमें  मॉनिटरिंग करेगी। भडक़ाऊ पोस्ट या आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर कार्यवाही होगी।

शराबियों की भी खैर नहीं

शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर भी कार्यवाही होगी। होटल ढाबो पर भी पुलिस दबिश देगी अगर कहीं शराबखोरी होते मिली तो ढाबा संचालक और शराबियों पर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण  दर्ज होगा।

गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ शुरू

गुंडे बदमाशा चिहिन्त कर लिए गए है। जिनकी धरपकड़ शुरू र दी गई। इसके साथ ही संगीन अपराध में जेल से छूटे कुख्यात बदमाशों पर भी पुलिस नजर रखने के साथ उन्हें चेतावनी दे रही है कि अगर माहौल खराब करने की कोशिश की तो खैर नहीं। गुंडा बदमाशों की धरपकउ़ का अभियान रंगपंचमी तक चलेगा।

ये है संवेदनशील क्षेत्र

शहर में ओमती, बेलबाग, घमापुर, गोहलपुर, हनुमानताल, कोतवाली, अधारताल, संजीवनी नगर, मदनमहल अन्य शामिल है।

इनका कहना है

होली पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। जिले में दो हजार का फोर्स तैनात रहेगा जो चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगा। डेढ़ सौ का फोर्स बाहर से बुलाया गया है। नागरिकों से अपील है कि वे शांतिपूर्वक पर्व मनाएं, ऐसा कुछ न करे जिससे दूसरों को  परेशानी हो। पुलिस प्रशासन के निर्देशों का पालन करे।

संपत उपाध्याय, एसपी

Next Post

1.33 लाख के गांजा समेत तस्कर को दबोचा

Wed Mar 12 , 2025
जबलपुर। ओमती पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 6 किलो 672 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। टीआई राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये साहिल सोनकर उर्फ बब्बू 21 वर्ष निवासी भरतीपुर सामुदायिक भवन के […]

You May Like