हरपालपुर में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, जगह-जगह हुआ स्वागत

हरपालपुर। शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का पथ संचलन नगर में बड़ी धूमधाम से निकाला गया। पथ संचलन का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर परिसर से हुआ, जो राजपूत कॉलोनी, नगर के मुख्य मार्गों और पुरानी गल्ला मंडी से होते हुए पुनः शिशु मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में नगर के बड़ी संख्या में स्वयंसेवक गणवेश में शामिल हुए। मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

Next Post

24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश: पुलिस की तत्परता से चार मोटर पम्प बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri Oct 17 , 2025
सीधी। खड्डी पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश करते हुए चार मोटर पम्प बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी […]

You May Like