रोहित शर्मा ने पास किया BCCI का सबसे मुश्किल फिटनेस टेस्ट

रोहित शर्मा बीसीसीआई का फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। रोहित ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ब्रोंको टेस्ट के साथ यो-यो टेस्ट भी पास कर लिया है।

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बीसीसीआई का फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की फिटनेस के स्तर को उठाने के लिए ‘ब्रोंको टेस्ट’ को लाया गया है। अब भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को ये टेस्ट भी पास करना जरूरी होगा।

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक 38 वर्षीय रोहित शर्मा ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित फिटनेस कैंप के दौरान सभी टेस्ट पास कर लिए। जिसमें ब्रोंको और यो-यो टेस्ट भी शामिल हैं। रोहित ने दोनों टेस्ट पास कर लिए। इस टेस्ट के दौरान रोहित की स्टेमिना में काफी सुधार देखने को मिली। रोहित ने दोनों टेस्ट पास करके कोचिंग स्टाफ को संतुष्ट किया है।

Next Post

पात्र हितग्राहियों को समय पर मिले राशन

Tue Sep 2 , 2025
जबलपुर: कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में लंबित पत्र की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा को पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन सुनिश्चित हो इसके लिए अन्नदूत योजना अंतर्गत सभी वाहन चालकों की बैठक 4 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी […]

You May Like

मनोरंजन