
सतना . जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में सोमवार को मासूम से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार उचेहरा कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाला युवक सोमवार की दोपहर लगभग 1 बजे आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंच गया. जहां पर उसने वहां पर मौजूद 4 वर्षीय रिश्ते की चचेरी बहन को उठा लिया. बताया गया कि युवक मासूम को उठाकर लगभग 50 मीटर दूर स्थित रेलवे लाइन के किनारे ले गया. जहां पर सुनसान स्थान और झाडिय़ों की आड़ में उसने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी सामने आते ही परिजनों के बीच कोहरम मच गया. आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौकेपर पहुंची पुलिस द्वारा फौरन ही मासूम को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया. जहां पर उसे भर्ती करते हुए उपचार शुरु हुआ. वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी की पहचान हो गई. जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया.
