दर्जन भर लोगों ने 3 युवकों का किया अपहरण, आधा दर्जन संदेही पकड़े

सतना। मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में 3 युवकों के अपहरण का मामला सामने आने पर सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने जहां अपहृत युवकों को दस्तयाब कर लिया वहीं इस मामले में आधा दर्जन संदेहियों को दबोच लिया गया।

घटना सोमवार की शाम ग्राम कुम्हारी की  बताई गई। जहां पर घर के बाहर बैठे तीन युवक सिद्धार्थ लोनी , अरविंद लोनी , पुष्पेन्द्र लोनी का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता एक चार पहिया वाहन और दो बाइक से आए थे। इनकी संख्या लगभग 12 थी। ग्रामीणों ने अपहरणकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान अधिकतर अपहरणकर्ता भाग निकले। हालांकि, ग्रामीणों ने एक आरोपी अमित को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की। जिसका नतीजा यह हुआ कि अपहरण हुए तीनो युवक सिद्धार्थ लोनी , अरविंद लोनी , पुष्पेन्द्र लोनी को बरामद कर लिया गया।इस मामले में पुलिस ने कुछ संदेहियों को पकड़ लिया वहीं अमरपाटन , मैहर कोतवाली व देहात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई देर रात तक जारी रही।

Next Post

2 किलो 70 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Tue Jun 24 , 2025
इंदौर. विजयनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 2 किलो 70 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपए बताई जा रही है. पुलिस टीम बिजनेस पार्क के सामने संदिग्ध वाहनों और […]

You May Like