2 किलो 70 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

इंदौर. विजयनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 2 किलो 70 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपए बताई जा रही है.

पुलिस टीम बिजनेस पार्क के सामने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी. इस दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया. उसे रोककर पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम राजेश उर्फ बगदू पिता शंकरलाल राव उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम पीर कराडिया, थाना क्षिप्रा, जिला इंदौर बताया. तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो 70 ग्राम गांजा बरामद किया. जब्ती की कार्रवाई पंचनामा तैयार कर विधिवत की गई. इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना विजयनगर में एनडीपीएस एक्ट की के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की आपूर्ति और नेटवर्क से जुड़ी जानकारियों को लेकर पूछताछ कर रही है.

Next Post

बारिश से पालदा आरटीओ रोड पर गड्ढों में तब्दील सड़क 

Tue Jun 24 , 2025
इंदौर. शहर में पालदा से आरटीओ कार्यालय जाने वाले रास्ते पर सड़क गायब हो चुकी है. यह सड़क करीब तीन किलोमीटर लंबी है, जिसमें गड्ढों की भरमार है. खास बात यह है कि उक्त सड़क पर करीब 15 कॉलोनियां और सैकड़ों मल्टी स्टोरी बिल्डिंग है. कॉलोनियों और बहुमंजिला इमारतों में […]

You May Like

मनोरंजन