झाड़ियों में मिला नाबालिग लड़की का शव, बॉयफ्रेंड पर लगा हत्या का आरोप

ग्वालियर। कैंसर पहाड़िया मार्ग पर आज सुबह झाड़ियों में 17 साल की लड़की का शव मिला। मृतका के गले पर कसने के निशान मिले हैं। परिजन ने महलगांव निवासी ईशान खान पर हत्या करने का शक जताया है।

मृतका नया बाजार की एक साड़ी की दुकान पर काम करती थी। बीती रात करीब 9:05 बजे उसने मां से फोन पर बात की थी। उसने जल्द घर पहुंचने की बात कही थी। करीब 10 मिनट बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने तलाश शुरू की और कंपू थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस और परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। सुबह 7 बजे कैंसर पहाड़िया रोड पर झाड़ियों में किशोरी का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजन से शव की पहचान कराई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

परिजन के मुताबिक किशोरी और महलगांव निवासी ईशान खान के बीच प्रेम प्रसंग था। उन्होंने ईशान पर हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से जांच की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना से पहले ही नाबालिग ने अपनी मां को बता दिया था कि अगर उसके साथ कोई घटना होती है तो इसके लिए ईशान खान जिम्मेदार होगा। उन्होंने बताया कि साड़ी की दुकान पर काम करने वाली अन्य स्टाफ की लड़कियों ने बताया था कि ईशान का फोन आया था और वह बेटी को धमका रहा था।

Next Post

‘ सीएम विजय फाउंडेशन ’ निकला ठगों का नया पैंतरा

Mon Aug 31 , 2026
इंदौर. साइबर ठगों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलपति विजय के नाम का इस्तेमाल कर ‘सीएम विजय फाउंडेशन’ के नाम से नया ठगी का तरीका शुरू किया है. लोगों को बिजनेस, एजुकेशन और स्टार्टअप लोन के साथ विदेश में पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता का झांसा देकर संदिग्ध रजिस्ट्रेशन […]

You May Like

Play sound