हितग्राहियों के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – जीडीए अध्यक्ष भदौरिया अतिक्रमण पर जवाबदेही तय होगी

ग्वालियर: ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन सिंह भदौरिया ने प्राधिकरण कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक लेकर लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए। बैठक में जीडीए के सीईओ नरोत्तम भार्गव भी उपस्थित थे।अध्यक्ष भदौरिया ने कहा कि हितग्राहियों के नामांतरण, निर्माण अनुमति, अनापत्ति प्रमाण-पत्र सहित सभी लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संपदा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक लंबित प्रकरण की समीक्षा कर यह तय किया जाए कि मामला किस स्तर पर और किस कारण से लंबित है। अनावश्यक विलंब के लिए संबंधित अधिकारी की जवाबदेही भी तय की जाए।
उन्होंने प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में भूमि पर अतिक्रमण रोकने और जहां अतिक्रमण हो चुका है, वहां तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी योजना में अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित स्थल उपयंत्री की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। योजनाओं में पदस्थ उपयंत्री चौकीदारों के माध्यम से नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।
बैठक में प्राधिकरण की अविक्रीत संपत्तियों के नियमानुसार शीघ्र विक्रय के निर्देश भी दिए गए। अध्यक्ष ने बकाया राशि की अद्यतन जानकारी उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की और संपदा अधिकारी को सभी बकायादारों को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।उन्होंने निर्देशित किया कि प्राधिकरण की सभी संपत्तियों का अद्यतन अभिलेख एवं सूची तैयार की जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि कौन-कौन सी संपत्तियां विक्रय योग्य हैं। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी को विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

Next Post

रेत माफिया का ठप्पा लगने के बाद सरपंच पति पर पुलिस का शिकंजा

Fri Jun 26 , 2026
भिण्ड: रेत माफिया का ठप्पा लगने के बाद इंदुर्खी पंचायत के सरपंच पति महादेव सिंह पर पुलिस का शिकंजा कसा है। रौंन थाना प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर ने अपनी टीम के साथ उसे दबोचा है। धोखाधड़ी व सरसों चोरी के मामले में उसे ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया है। खेत […]

You May Like