मंत्रालय में हुआ राष्ट्रगीत ‘वंदे-मातरम’ एवं राष्ट्र-गान ‘जन-गण-मन’ का सामूहिक गायन

भोपाल, 03 फरवरी (वार्ता) फरवरी माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर यहां मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत ‘वंदे-मातरम’ एवं राष्ट्र-गान ‘जन-गण-मन का सामूहिक गायन हुआ।

इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदेमातरम गायन मे पशुपालन एवं डेयरी विभाग, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन सिंह पटेल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी, अशोक बर्णवाल, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह सहित सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Next Post

संगम तट पर उमड़ा आस्था का रेला, संतों, संन्यासियों व श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

Mon Feb 3 , 2025
महाकुंभ के तीसरे और आखिरी अमृत स्नान वसंत पंचमी पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के तट पर आस्था का जन ज्वार उमड़ पड़ा। रात्रि 12 बजे के बाद से ही श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में डुबकी लगानी शुरू कर दी। भोर में चार बजे के बाद श्रद्धालुओं की संख्या काफी […]

You May Like