रेहटी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अभियान का शुभारंभ नपाध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर किया.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर के शून्य से पांच वर्ष तक आयु वर्ग के 5 हजार 753 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
नपाध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं. प्रभारी डॉ. अश्विनी दायमा ने बताया कि सेक्टर में 65 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां 148 स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धिदार्थी पिल्लई, सेक्टर सुपरवाइजर संजय जैन, अजय सागर, फार्मासिस्ट सुरेश पवार सहित स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे.
