खरसौदकला: मारपीट के बाद कुएं में फेंकी थी युवक की लाश

उज्जैन: भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम खरसोदकला में शराब को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पुलिस ने हत्याकांड का चंद घंटों में खुलासा करते हुए चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने युवक के साथ डंडे और बेल्ट से मारपीट करने के बाद उसे कुएं में धक्का दे दिया था।पुलिस के अनुसार 6 अगस्त को ग्राम खरसोदकलां चौकीदार ललित राठौड़ ने कलाली के पास शव पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही भाटपचलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साक्षियों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सामने आया कि 5 अगस्त की रात करीब 10 बजे मृतक अखिलेश पिता करणसिंह चौहान (32), निवासी खेड़ानारायण कलाली से शराब लेकर निकल रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी खरसोदकला निवासी भंवरसिंह राजपूत और प्रकाश चंद्रवंशी से टकराने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढऩे पर दोनों ने अपने दो अन्य साथियों कमल बागरी और भरत चंद्रवंशी को बुला लिया। चारों ने मिलकर अखिलेश के साथ लकड़ी के डंडों और बेल्ट से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपियों ने उसे पास के कुएं में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह चौधरी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी भंवरसिंह पिता दशरथसिंह राजपूत, प्रकाश पिता जगदीश चंद्रवंशी, कमल पिता जगदीश चंद्रवंशी, भरत पिता लक्ष्मण चंद्रवंशी, निवासी खरसोदकला है। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

Next Post

पंजाब के गुरसेवक सिंह का पुरुष जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन

Fri Aug 7 , 2026
चंडीगढ़, 07 अगस्त (वार्ता) राउंडग्लास हॉकी अकादमी के फॉरवर्ड गुरसेवक सिंह का एशियन हॉकी फेडरेशन के जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम में चयन हुआ है। प्रतियोगिता 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन के मोकी में आयोजित की जाएगी। गुरसेवक उन 18 खिलाड़ियों में […]

You May Like