दुकान विवाद में बुजुर्ग को पीटा

इंदौर: सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के रानीपुरा पत्ती बाजार में दुकान पर हुए विवाद में एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित का आरोप है कि वह अपने भाई से मिलने दुकान पर गया था.

जहां बातों बातों में कहासुनी हो गई. शिकायत के अनुसार आरोपियों ने पहले गाली गलौज की और विरोध करने पर लात घूंसों से मारपीट की. घटना के दौरान धक्का मुक्की भी की गई, जिससे पीड़ित को चोटें आईं. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

चिचोली रेंज में अवैध सागौन भंडारण: खेत के घर से लकड़ी जब्त

Wed Jan 7 , 2026
बैतूल: पश्चिम वनमंडल अंतर्गत चिचोली रेंज में अवैध सागौन कटाई और भंडारण के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत पर बने एक घर से लकड़ी जब्त की है।आमढाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक खेत के घर और टप्पर पर छापा मारकर वन अमले ने अवैध रूप […]

You May Like

Play sound