शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 24 को ग्वालियर आएंगे

ग्वालियर। जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गुरुवार 24 अप्रैल को ग्वालियर आयेंगे। ज्योतिर्लिंग केदारनाथ एवं बद्रीनाथ के कपाट खुलवाने जा रहे जगद्गुरू शंकराचार्य जबलपुर से सड़क मार्ग से गुरुवार शाम को ग्वालियर पहुंचेंगे एवं रामबाग कॉलोनी स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में दर्शन, पूजा अर्चना करने के बाद 37 रामबाग कॉलोनी स्थित सूर्यकांत शर्मा के निवास पर रात्रि विश्राम करेंगे। जगद्गुरू शंकराचार्य 25 अप्रैल शुक्रवार को प्रातःकालीन पूजा अर्चना के बाद सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे।

Next Post

मुर्शिदाबाद की घटना जघन्य, एनआईए से जांच कराए केंद्र : विहिप

Sat Apr 19 , 2025
ग्वालियर। राजमाता चौराहा विश्वविद्यालय गेट पर पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा और राज्य सरकार की निष्क्रियता के विरोध में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कलेक्टर को राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा ने बताया कि […]

You May Like

Play sound