कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बैठक में पढ़ाया अनुशासन का पाठ

रीवा: जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर की बैठक जिलाध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. जहा एक बार फिर पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिये. साथ ही जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती के लिये अनुशासन सर्वोपरि है.उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी पार्टी के संगठन प्रभारी सहित प्रदेश प्रभारी ने भी कार्यकर्ताओंको अनुशासन का पाठ पढ़ाया था.

लिहाजा परिणाम सामने है कांग्रेस में गुटबाजी और एक दूसरे की टांग खींचने का मामला सुर्खियों में रहता है. शनिवार को जो बैठक रखी गई उसमें दो गुटों के कांग्रेसी नदारत रहे, बैठक में शामिल नही हुए. इससे साफ है कि कांगे्रस में गुटबाजी समाप्त नही होने वाली है, चाहे कितना भी अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाय. बैठक में अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक में कांग्रेस कार्यालय के नवीन भवन निर्माण, जिला से लेकर बूथ स्तर तक संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत गठित समितियों के सत्यापन सहित कई विषयों पर चर्चा की. उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए. बैठक में सेमरिया विधायक अभय मिश्रा, महापौर अजय मिश्रा, शहर अध्यक्ष अशोक पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

सेमरिया पुलिस ने "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत कन्या विद्यालय में छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

Sun Jul 19 , 2026
रीवा :मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक रीवा के निर्देशन में शनिवार को थाना सेमरिया पुलिस ने सांदीपनि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेमरिया में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को […]

You May Like