टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी आग, 1 यात्री की मौत

टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस : अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात 12:45 बजे आग लगने की सूचना मिली। जब ट्रेन में आग लगी, तब प्रभावित डिब्बों में से एक में 82 यात्री और दूसरे में 76 यात्री सवार थे।

टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लगने से एक यात्री की मौत हो गई। यह हादसा  विशाखापतनम से 66 किलोमीटर दूर यलमंचिली में हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात 12:45 बजे आग लग जाने की सूचना मिली। जब ट्रेन में आग लगी, तब प्रभावित डिब्बों में से एक डिब्बे में 82 यात्री और दूसरे में 76 यात्री सवार थे।

अधिकारी के अनुसार बी1 डिब्बे से एक शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में की गई है। क्षतिग्रस्त डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया। उसके बाद ट्रेन एर्नाकुलम की ओर रवाना हो गई। क्षतिग्रस्त डिब्बों में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण दो फोरेंसिक टीमें पता कर रही हैं।

Next Post

साजिद खान का एक्सीडेंट, पैर में फ्रैक्चर, सर्जरी के बाद बहन फराह खान ने दी हेल्थ अपडेट

Mon Dec 29 , 2025
फिल्ममेकर साजिद खान का शनिवार को शूटिंग के दौरान एक्सीडेंट हो गया और पैर में फ्रैक्चर आया। रविवार को सर्जरी के बाद, बहन फराह खान ने बताया कि साजिद बिल्कुल ठीक हैं। फिल्ममेकर और डायरेक्टर साजिद खान के साथ हाल ही में मुंबई में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान […]

You May Like