कोल्ड्रिफ कफ सिरप की तलाश करने घर-घर दी दस्तक

जबलपुर: कोल्ड्रिफ कफ सिरप की तलाश करने शनिवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जाकर दस्तक दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सौरभ सिंह ने बताया कि कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार घर-घर दस्तक देकर प्रतिबंधित कोल्ड्रिफ कफ सिरप की तलाश करने का जिले में यह अभियान को लगातार जारी रहेगा।

इस दौरान बच्चों के अभिभावकों कफ सिरप के इस्तेमाल के बारे में जागरुकता पैदा की जायेगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी के मुताबिक अभियान में कहीं भी कोल्ड्रिफ कफ सिरप प्राप्त नहीं हुआ।

Next Post

प्रतिबंधात्मक आदेश: 8 से पहले और 10 बजे के बाद नहीं फोड़ सकेंगे पटाखे

Sun Oct 12 , 2025
जबलपुर: जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर राघवेन्‍द्र सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जबलपुर के क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा भेजी गई जिले की वायु गुणवत्ता रिपोर्ट को दृष्टिगत रखते हुये भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी […]

You May Like