विधायक राय ने पत्नी संग की विघ्रहर्ता की पूजा

सीहोर। विधायक सुदेश राय ने रिद्धी-सिद्धी के दाता विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से नागरिकों की सुख समृद्धि और प्रसन्नता की कामना करते हुए सभी श्रद्धालुओं को मातृशक्ति को गणेशोत्सव की बधाई शुभकामनाएं दी.

उन्होंने अपनी पत्नी अरुणा राय के साथ भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा अर्चना भी की. भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना के उपरांत विधायक सुदेश राय ने मातृशक्ति भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताश्री के लिए अशोभनीय गलत उत्तेजक टिप्पणी वाले कांग्रेस नेता का पुतला दहन पर प्रसन्न करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं. उनका मान सम्मान रखना हमारी जिम्मेदारी है. कार्यकर्ताओं पर आंच आएगी तो मैं नहीं पूरी बीजेपी उनके लिए सदैव तत्परता साथ खड़ी होगी, क्योंकि भाजपा दल अनुशासित और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की सुरक्षा का दायित्व निभाने वाला देश का एक मात्र राजनैतिक संगठन है.

Next Post

ट्रांसजेंडरों के अधिकारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन करेगा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग

Tue Sep 2 , 2025
नयी दिल्ली 02 सितम्बर (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों तथा जीवन के सभी क्षेत्रों में उनके समावेश को बढावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को एक यहां एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा। आयोग के अनुसार ‘रिवैम्पिंग स्पेसेस, रिक्लेमिंग वॉयस’ विषय पर केंद्रित यह सम्मेलन प्रणालीगत भेदभाव […]

You May Like

मनोरंजन