इंदौर एवं देपालपुर वार्ड रैंकिंग विजेताओं को किया सम्मानित

इंदौर: नगर निगम द्वारा स्वच्छता प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए. इसमें इंदौर ऑफ देपालपुर के वार्डों में स्वच्छता रैंकिंग की गई थी, जिसका सर्वे निगम ने युवाओं से करवाया था. आज शहर के रविंद्र नाट्य गृह में आयोजित समारोह में विभिन्न वार्ड पार्षदों, संस्थाओं और संस्थानों को सम्मानित किया गया. उक्त प्रतियोगिता के लिए विभिन्न स्तर पर स्वच्छता का आंकलन और रैंकिंग की गई थी.निगम स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर शहर के सभी वार्डों में स्वच्छ इंदौर वार्ड रैंकिंग 2025-26 तथा देपालपुर में भी वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई.

उक्त प्रतियोगिता में चयनित वार्डों एवं श्रेष्ठ पार्षदों का महापौर एवं आयुक्त ने विजेताओं को सम्मानित किया. कार्यक्रम के शुरू में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि स्वच्छ वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है. उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए अन्य पार्षदों से भी अपने वार्डों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की अपील की. आयुक्त क्षितिज सिंघल ने कहा कि प्रतियोगिता का पहली बार डिजिटल तकनीक से सर्वेक्षण किया गया, प्रतियोगिता में सभी वार्ड के नागरिको ने स्वच्छ प्रतिस्पर्धा में भाग लिया. स्वच्छता प्रतियोगिता में स्थान भी प्राप्त किया है.

उक्त मौके पर जल गंगा संवर्धन अभियान में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नागरिकों को शपथ दिलाई गई. रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य करने के लिए जल रथ का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया. साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले झोन 22 के सफाई मित्रों एवं ड्रेनेज कर्मचारियों को लंच बॉक्स देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में देपालपुर से अध्यक्ष प्रतिनिधि महेशपुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष गोपाल पटेसरियां, महापौर परिषद सदस्य निरंजन सिंह चौहान,अभिषेक शर्मा, नंदकिशोर पहाड़िया, मनीष शर्मा, राजेश उदावत, सचेतक कमल वाघेला कई पार्षद, अपर आयुक्त प्रखर सिंह, सफाई मित्र, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे.

श्रेष्ठ वार्ड
प्रथम स्थान- वार्ड 63 पार्षद मृदुल अग्रवाल
द्वितीय स्थान- वार्ड 49 एमआईसी राजेश उदावत
तृतीय स्थान- वार्ड 44 पार्षद निशा रूपेश देवलिया

श्रेष्ठ पार्षद
प्रथम- पराग कौशल
द्वितीय- राजीव जैन
तृतीय- राहुल जायसवाल
विशेष सम्मान- रूपाली पेंढारकर

देपालपुर के परिणाम
प्रथम- आजाद वार्ड 14
द्वितीय- फिरोज गांधी वार्ड 12
तृतीय- गणेश वार्ड 04

उत्कृष्ट संस्थान
इंदौर के उत्कृष्ट संस्थानों में इंफिनिटी होटल, सेंट रेफियल स्कूल, मैदांता हॉस्पिटल, शालीमार टाउनशिप, मैरियट होटल, कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय एवं एनएफसी मार्केट को सम्मानित किया गया. देपालपुर में मोदी मांगलिक भवन, सीएम राइज स्कूल, महावीर हॉस्पिटल, नक्षत्र कॉलोनी, ओंकार होटल, कोर्ट परिसर एवं दीनदयाल चौबे मार्केट के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया

Next Post

धधकती आग में कूदकर टीआई ने बचाई तीन मासूमों की जान

Fri Apr 10 , 2026
इंदौर: खजराना क्षेत्र में गुरुवार को एक मकान में लगी भीषण आग के बीच पुलिस ने साहसिक कार्रवाई करते हुए तीन मासूम बच्चों की जान बचा ली. आग इतनी तेजी से फैली कि तीसरी मंजिल पर फंसे बच्चे लपटों से घिर गए थे, लेकिन समय रहते पुलिस टीम ने उन्हें […]

You May Like