धधकती आग में कूदकर टीआई ने बचाई तीन मासूमों की जान

इंदौर: खजराना क्षेत्र में गुरुवार को एक मकान में लगी भीषण आग के बीच पुलिस ने साहसिक कार्रवाई करते हुए तीन मासूम बच्चों की जान बचा ली. आग इतनी तेजी से फैली कि तीसरी मंजिल पर फंसे बच्चे लपटों से घिर गए थे, लेकिन समय रहते पुलिस टीम ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया.जानकारी के अनुसार, सकीना महल के पास बाबू पटेल के मकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई थी.

देखते ही देखते आग ने तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया, जहां तीन बच्चे फंस गए. मौके पर अफरा तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. फायर ब्रिगेड का इंतजार करने के बजाय उन्होंने तत्काल स्थिति संभाली और स्थानीय स्तर पर पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी. इसके बाद टीआई और उनकी टीम धुएं और लपटों के बीच तीसरी मंजिल तक पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Next Post

तपती धूप में बेजुबानों का सहारा बना सकोरा अभियान

Fri Apr 10 , 2026
छतरपुर। सूरज के तीखे तेवरों के साथ ही बुंदेलखंड में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। इस तपती धूप में जहाँ इंसान बेहाल है, वहीं बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए दाने-पानी का संकट खड़ा हो गया है। इसी मानवीय संवेदना को समझते हुए नगर के ‘युवा शक्ति संगठन’ ने इस […]

You May Like